

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Chhattisgarh Weather: Heat is increasing in Chhattisgarh, temperatures may be 2-4 degrees above normal, Rajnandgaon is the hottest district with 39 degrees.
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गर्मी का असर अब तेजी से महसूस होने लगा है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है और मौसम शुष्क बना रहेगा।
सोमवार को राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान राजनांदगांव में 39.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 16.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार झारखंड, छत्तीसगढ़ और विदर्भ से होते हुए बिहार से मराठवाड़ा तक 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर एक ट्रफ रेखा बनी हुई है। हालांकि इसका फिलहाल प्रदेश के मौसम पर खास असर नहीं पड़ रहा है और मौसम शुष्क बने रहने के आसार हैं। अगले चार दिनों तक अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री अधिक रह सकता है।
राजधानी रायपुर में मौसम
राजधानी रायपुर में आज मंगलवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने दिन के समय शहर में हल्की धुंध रहने के आसार जताए हैं।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मार्च के महीने में तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी का सिलसिला जारी रहेगा, जिससे आने वाले दिनों में गर्मी का असर और बढ़ सकता है।