Mahakumbh 2025: Akshay Kumar reached Mahakumbh, took a dip in Sangam, expressed gratitude to CM Yogi
प्रयागराज। बॉलीवुड के जाने माने अक्षय कुमार ने प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले के दौरान संगम में पवित्र डुबकी लगाई। मीडिया से बातचीत में अक्षय कुमार ने कहा, “यहां आकर बहुत अच्छा लग रहा है। व्यवस्थाएं बेहतरीन हैं। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दिल से आभार व्यक्त करता हूं... इस कुंभ में कई प्रमुख लोग आ रहे हैं और यहां की तैयारियां सराहनीय हैं। मैं इसमें शामिल सभी कर्मचारियों और पुलिस को धन्यवाद देना चाहता हूं।”
पवित्र संगम पर इस समय महाकुंभ का भव्य नजारा देखने को मिल रहा है। आस्था के इस महत्वपूर्ण आयोजन में अब तक देश-विदेश से 62.06 करोड़ श्रद्धालु जुट चुके हैं। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने रविवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि किसी भी आयोजन के लिए एक निश्चित समय सीमा के भीतर इतनी बड़ी संख्या में लोगों का एकत्र होना और उनकी भागीदारी में एकजुटता सदी की सबसे दुर्लभ घटनाओं में से एक है।
महाशिवरात्रि के अंतिम स्नान पर्व पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। रविवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पवित्र त्रिवेणी में डुबकी लगाई। बीते रविवार सुबह से ही स्नान शुरू हो गया और शाम आठ बजे तक चलता रहा। पूरे दिन में करीब 1.32 करोड़ श्रद्धालुओं ने इस पवित्र अनुष्ठान में हिस्सा लिया।
अन्य समाचार
Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media