

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Major ACB action in Durg: Clerk arrested red-handed while accepting a ₹10,000 bribe in exchange for releasing ₹5 lakh from the GPF.
दुर्ग। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) रायपुर की टीम ने गुरुवार को दुर्ग में बड़ी ट्रैप कार्रवाई करते हुए जल संसाधन विभाग के विद्युत यांत्रिकी विभाग में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 (बाबू) शिवकुमार ठाकुर को ₹10 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
ACB निरीक्षक सुरेश सोनी के नेतृत्व में 15 सदस्यीय टीम ने यह कार्रवाई की। शिकायतकर्ता नंद कुमार कामन्डे, जो विभाग में कैम्प अटेंडेंट के पद पर कार्यरत हैं, ने ACB से शिकायत की थी कि उनके जनरल प्रोविडेंट फंड (GPF) से ₹5 लाख की राशि जारी करने के एवज में बाबू शिवकुमार ठाकुर ₹10 हजार की रिश्वत मांग रहे हैं।
शिकायत का सत्यापन करने के बाद ACB ने ट्रैप की योजना बनाई। गुरुवार, 2 जुलाई 2026 को टीम ने विभागीय कार्यालय में कार्रवाई करते हुए आरोपी को शिकायतकर्ता से रिश्वत लेते समय रंगे हाथ पकड़ लिया।

ACB निरीक्षक सुरेश सोनी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे आज ही न्यायालय में पेश किया जाएगा।
इस कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। ACB मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।