

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

raipur tehsildar transfer list 2026
रायपुर। राजधानी रायपुर में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी और सुचारु बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। कलेक्टर कार्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार जिले के 9 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का तत्काल प्रभाव से तबादला करते हुए नई पदस्थापना की गई है।
जारी आदेश के मुताबिक, नरेंद्र वर्मा को सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख के पद से रायपुर का नया नजूल तहसीलदार नियुक्त किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

तबादला सूची इस प्रकार है-
बाबूलाल कुर्रे को धरसीवा से आरंग का तहसीलदार बनाया गया।
राजकुमार साहू को रायपुर नजूल से धरसीवा तहसीलदार की जिम्मेदारी सौंपी गई।
सृजन सोनकर को खरोरा तहसीलदार नियुक्त किया गया।
विकास सिंह राठौर को मंदिर हसौद तहसीलदार बनाया गया।
चंद्रशेखर मंडई को गोबरा नवापारा से खरोरा भेजा गया।
गजानंद सिदार को नायब तहसीलदार समोदा (आरंग) से खरोरा-अभनपुर में पदस्थ किया गया।
टोमन कुमार को तिल्दा से समोदा (आरंग) स्थानांतरित किया गया।
अजय कुमार पाण्डेय को नायब तहसीलदार तिल्दा-नेवरा बनाया गया।
नरेंद्र वर्मा को सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख से रायपुर का नया नजूल तहसीलदार नियुक्त किया गया।