

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Major accident in Vietnam: Boat carrying Indian tourists capsizes near Phu Quoc Island; 15 dead, 21 rescued.
नई दिल्ली। वियतनाम के फु क्वोक (Phu Quoc) द्वीप के पास शनिवार सुबह भारतीय पर्यटकों को लेकर जा रही एक स्पीडबोट हादसे का शिकार हो गई। स्थानीय मीडिया के अनुसार, यह दुर्घटना सुबह करीब 10:30 बजे हुई, जब नाव अचानक पलट गई। हादसे के समय नाव में कुल 36 लोग सवार थे।
हादसे में अब तक 15 भारतीय पर्यटकों की मौत की पुष्टि हुई है। वहीं, 21 लोगों को रेस्क्यू टीमों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। स्थानीय प्रशासन और बचाव दल लापता लोगों की तलाश में लगातार अभियान चला रहे हैं।
हनोई स्थित भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर पोस्ट कर घटना की पुष्टि की। दूतावास ने कहा कि फु क्वोक द्वीप के पास भारतीय पर्यटकों को ले जा रही नाव के पलटने की दुखद घटना सामने आई है और वह स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी कर रहा है।
भारतीय दूतावास ने प्रभावित परिवारों की मदद और जानकारी उपलब्ध कराने के लिए हनोई और हो ची मिन्ह सिटी में कंट्रोल रूम स्थापित किए हैं। दूतावास ने कहा कि किसी भी सहायता या जानकारी के लिए परिजन इन हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:
+84 36 281 7930
+84 91 552 37 14
+84 33 452 0414
हादसे की सूचना मिलते ही वियतनाम के स्थानीय प्रशासन और राहत एजेंसियों ने तत्काल बचाव अभियान शुरू कर दिया। गोताखोरों और रेस्क्यू टीमों की मदद से पानी में फंसे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास जारी है। अधिकारियों का कहना है कि सभी लापता लोगों का पता लगाने के लिए अभियान लगातार चलाया जा रहा है।
भारतीय दूतावास ने कहा है कि वह प्रभावित भारतीय नागरिकों और उनके परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही स्थानीय अधिकारियों के साथ लगातार समन्वय बनाए रखा जा रहा है ताकि राहत कार्य तेजी से पूरा किया जा सके।