

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Major action by SIT in Badrinath 'Thali' offering case; former temple official arrested.
बद्रीनाथ। बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे की राशि और सामग्री में कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रही विशेष जांच दल यानी एसआईटी ने मामले में दूसरी गिरफ्तारी की है। एसआईटी ने बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति बीकेटीसी के स्थायी कर्मचारी और पूर्व मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान को गिरफ्तार किया है।चौहान थाली भेंट गणना प्रभारी की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। वह 30 जून को सेवानिवृत्त हुए थे। जांच एजेंसी अब मामले में इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड, दस्तावेज और संबंधित लोगों के बयान के आधार पर साक्ष्य जुटा रही है।
एसआईटी की जांच में सामने आया है कि सीसीटीवी फुटेज में राजेंद्र चौहान कई बार 500 रुपये के नोटों की गड्डियां, दान सामग्री और आभूषण अपनी जेब में रखते हुए दिखाई दिए हैं। इन्हीं फुटेज को जांच में महत्वपूर्ण साक्ष्य माना जा रहा है।जांच टीम मामले से जुड़े दस्तावेजों और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की भी पड़ताल कर रही है, ताकि चढ़ावे से जुड़ी वित्तीय प्रक्रिया में हुई संभावित गड़बड़ियों का पता लगाया जा सके।
लखनऊ: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच कर रही विशेष जांच दल एसआईटी जल्द ही सुप्रीम कोर्ट में अंतरिम रिपोर्ट पेश कर सकती है।सूत्रों के अनुसार, जांच पूरी करने के लिए एसआईटी उत्तर प्रदेश सरकार से अतिरिक्त समय मांग सकती है। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने जांच की प्रगति रिपोर्ट मांगी थी।
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच के लिए 13 जून को तीन सदस्यीय एसआईटी का गठन किया गया था। एसआईटी की शुरुआती रिपोर्ट के आधार पर एफआइआर दर्ज की गई थी, जिसके बाद अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।जांच एजेंसी मामले से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है और आगे की कार्रवाई साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी।