

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Major action taken over the procurement of mosquito nets worth 62 crore Tender for 2 million 20 lakh mosquito nets cancelled following complaints
मलेरिया प्रभावित क्षेत्रों में बांटी जाने वाली 20 लाख मेडिकेटेड मच्छरदानियों की करीब 62 करोड़ रुपये की खरीदी पर उठे सवालों के बाद दवा निगम ने टेंडर निरस्त कर दिया है। छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन यानि सीजीएमएससी की इस खरीदी प्रक्रिया में दरों के अंतर, रेट कॉन्ट्रैक्ट की अनदेखी और टेंडर की शर्तों को लेकर शिकायत की गई थी। मीडिया ने इस मामले को प्रमुखता से उठाते हुए बताया था, कि स्वास्थ्य संचालनालय की ओर से रेट कॉन्ट्रैक्ट के माध्यम से खरीदी का सुझाव दिए जाने के बाद भी दवा निगम ने 20 लाख मच्छरदानियों का एकमुश्त टेंडर जारी किया था।
इस मामले में की गई शिकायत के मुताबिक, बाजार में मच्छरदानी की कीमत 225 से 250 रुपये प्रति नग होने के बावजूद सरकारी अनुमान करीब 304 रुपये प्रति नग रखने पर सवाल उठाए थे। शिकायतकर्ताओं का दावा था, कि प्रति नग 50 रुपये का अंतर भी माना जाए, तो 20 लाख मच्छरदानियों की खरीदी में करीब 10 करोड़ रुपये का अंतर हो सकता है। वहीं, टेंडर की पात्रता शर्तों को लेकर भी प्रतिस्पर्धा सीमित करने की आशंका जताई गई थी।
आपको बता दें, कि इस मामले में मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव से शिकायत कर खरीदी प्रक्रिया की जांच और नए सिरे से व्यवस्था बनाने की मांग की गई थी। अब टेंडर निरस्त होने से खरीदी प्रक्रिया पर उठे सवालों के बीच दवा निगम का अगला कदम क्या होगा, इस पर सभी की नजर रहेगी। सबसे अहम सवाल यह है, कि नई खरीदी में क्या रेट कॉन्ट्रैक्ट अपनाया जाएगा और क्या प्रतिस्पर्धी दरों पर पारदर्शी तरीके से मच्छरदानियां खरीदी जाएंगी।