

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

cm vishnu deo sai jandarshan raipur 26 november 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एक बार फिर प्रदेश की जनता से सीधे रूबरू होने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री 26 नवंबर को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में जनदर्शन करेंगे। इस दौरान प्रदेशभर से आने वाले लोग अपनी समस्याएं और शिकायतें सीधे मुख्यमंत्री के सामने रख सकेंगे। जनदर्शन का आयोजन सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया जाएगा।
सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक चलेगा जनदर्शन
जनदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आम लोगों से मुलाकात कर उनकी निजी और सार्वजनिक समस्याएं सुनेंगे। इस दौरान राजस्व, प्रशासन, स्वास्थ्य, शिक्षा, आवास समेत विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतें और मांगें मुख्यमंत्री के सामने रखी जा सकेंगी।
मुख्यमंत्री संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश देंगे, ताकि लोगों की समस्याओं का जल्द निराकरण किया जा सके। आवेदनों पर कार्रवाई और शिकायतों के समयबद्ध समाधान पर विशेष जोर रहेगा।
करीब 10 महीने बाद होगा जनदर्शन
बता दें कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का पिछला जनदर्शन 8 जनवरी 2026 को आयोजित हुआ था। इसके बाद अब करीब 10 महीने के अंतराल पर वे एक बार फिर जनदर्शन के जरिए आम जनता से सीधे संवाद करेंगे।
इस आयोजन का उद्देश्य लोगों को अपनी समस्याएं सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का अवसर देना और सरकारी योजनाओं तथा प्रशासनिक कामकाज से जुड़ी शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है।