

Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Major attack on Naxalism: Deepak alias Sudhakar and Rohit alias Mangalu, the last two Naxalites left in Madhya Pradesh, surrendered.
भोपाल। केंद्र सरकार द्वारा मार्च 2026 तक नक्सलवाद उन्मूलन का लक्ष्य तय किया गया है। इसी दिशा में बड़ी सफलता मिलते हुए 11 दिसंबर 2025 को मध्यप्रदेश में सक्रिय अंतिम दो हार्डकोर वदीर्धारी नक्सलियों 1. डीव्हीसीएम दीपक उर्फ सुधाकर (उम्र 56, निवासी बालाघाट, मप्र), 2. एसीएम रोहित उर्फ मंगलू (उम्र 36, निवासी बीजापुर, छग) ने शासन की नीतियों पर विश्वास जताते हुए आत्मसमर्पण कर दिया। इन दोनों पर संयुक्त रूप से ₹43 लाख का इनाम घोषित था।
दीपक उर्फ सुधाकर- 100 से अधिक आपराधिक प्रकरणों में वांछित
साल 1986 में नक्सल संगठन से जुड़ा सुधाकर बालाघाट में कई बड़े हमलों के लिए जिम्मेदार रहा है। इसके खिलाफ 100 से अधिक आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।
रोहित उर्फ मंगलू- 21 मामलों का आरोपी
बीजापुर निवासी मंगलू पर 21 गंभीर अपराध दर्ज हैं। वह माओवादी संगठन का महत्वपूर्ण सदस्य था।
मध्यप्रदेश से वदीर्धारी नक्सलवाद का अंत घोषित
सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार, इन दोनों के आत्मसमर्पण के साथ मध्यप्रदेश से सक्रिय सशस्त्र नक्सलवाद पूरी तरह समाप्त हो गया है। यह प्रदेश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि मानी जा रही है।
पिछले दो वर्षों में बड़ी कार्रवाइयाँ- नक्सलवाद कमजोर, आत्मसमर्पण तेज
हाल ही में नक्सली लगातार सुरक्षा बलों की दबावपूर्ण कार्रवाई से घबराकर आत्मसमर्पण कर रहे हैं, MMC जोन के 10 हार्डकोर सशस्त्र नक्सली (₹2.36 करोड़ इनाम) ने CM डॉ. मोहन यादव के समक्ष आत्मसमर्पण किया। 19 नवंबर 2025, बोरतालाब मुठभेड़ में SDCM नकाश नागपुरे की टीम भारी नुकसान के बाद भागी; उसने भी 10 नक्सलियों के साथ आत्मसमर्पण किया।7 दिसंबर 2025, CCM रामदरे और उसकी टीम ने पायलीमेटा जंगल से भागकर आत्मसमर्पण किया। 2025 में बालाघाट जोन में अब तक 10 हार्डकोर नक्सलियों को मार गिराया गया और कई गिरफ्तार हुए।
नक्सलवाद विरोधी लड़ाई में सुरक्षा बलों की शहादत को सलाम
1990 से 2025 तक 38 पुलिस कर्मी वीरगति को प्राप्त हुए। 57 आम नागरिक नक्सली हिंसा में शहीद हुए।45 हार्डकोर नक्सली मारे गए। 28 गिरफ्तार किए गए। BALAGHAT, MANDLA और DINDORI क्षेत्रों में CRPF, COBRA, Hawk Force और पुलिस बलों की निर्णायक भूमिका रही।
जंगलों से भारी मात्रा में हथियार बरामद
आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों की निशानदेही पर पुलिस ने बड़ी मात्रा में हथियार, गोलाबारूद और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए,
SLR रायफल – 1
इंसास रायफल – 1
315 बोर रायफल – 3
पिस्टल – 2
AK-47 मैग्जीन – 1
7.62 MM, 12 बोर, 9MM, 315 बोर के 150+ राउंड
मैनपैक सेट – 4
लैपटॉप, प्रिंटर, कैमरे, सोलर प्लेट, मेडिकल किट
नक्सली साहित्य व दैनिक सामग्री
स्थानीय जनता का भरोसा बढ़ा, 46 एकल सुविधा केंद्र खोले गए
नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शासन ने नागरिकों तक अधिकार और सेवाएँ पहुँचाने के लिए 46 एकल सुविधा केंद्र स्थापित किए। 2046 वन अधिकार पट्टों के दावे आगे बढ़ाए। 1232 जाति प्रमाणपत्र और 748 आधार कार्ड अपडेट युवाओं को रोजगार मेलों के माध्यम से निजी कंपनियों में नियुक्तियाँ की गई।