

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Major blow to Anil Ambani from ED; assets worth ₹510 crore, including two aircraft, seized.
नई दिल्ली। रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए अनिल अंबानी समूह के दो विमानों समेत करीब 510 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है। जब्त की गई संपत्तियों में दो निजी विमान, जमीन, कार्यालय और बैंक खातों में जमा रकम शामिल है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ED ने जिन दो विमानों को जब्त किया है, उनमें एक डसॉल्ट फाल्कन 2000 और दूसरा एम्ब्रेयर लिगेसी 650 शामिल है। एजेंसी ने यह कार्रवाई रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड और रिलायंस कम्युनिकेशन लिमिटेड से जुड़े कथित बैंक धोखाधड़ी मामलों की जांच के तहत की है।
जांच एजेंसी के अनुसार, रिलायंस होम फाइनेंस की करीब 263 करोड़ रुपये और रिलायंस कम्युनिकेशन की लगभग 247 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त की गई हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र में जमीन, कार्यालय, बैंक खातों में जमा राशि और फिक्स्ड डिपॉजिट भी कार्रवाई के दायरे में आए हैं।
इस कार्रवाई के बाद अनिल अंबानी समूह की अब तक जब्त की गई संपत्तियों का कुल मूल्य करीब 23,100 करोड़ रुपये पहुंच गया है। ED का आरोप है कि समूह से जुड़े मामलों में बैंकों और वित्तीय संस्थानों से जुटाए गए पैसों का कथित तौर पर गलत इस्तेमाल किया गया। साथ ही, जनता के पैसों को निजी हितों के लिए सुरक्षित करने और कम टैक्स वाले देशों में भेजने की आशंका की भी जांच की जा रही है।
फिलहाल ED इस पूरे मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों की जांच कर रही है।