

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Major decision on VIP security in Chhattisgarh; security for 47 leaders completely withdrawn
रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद समाप्त होने के बाद राज्य सरकार ने वीआईपी सुरक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। गृह विभाग की प्रोटेक्शन रिव्यू कमेटी के फैसले के बाद बस्तर संभाग के 47 वीआईपी नेताओं की सुरक्षा पूरी तरह समाप्त कर दी गई है। वहीं प्रदेश के 100 से अधिक नेताओं की सुरक्षा में कटौती की गई है। इस संबंध में गृह विभाग ने आज आदेश जारी कर दिया है।
जारी आदेश के मुताबिक, छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री केदार कश्यप, कोंटा विधायक कवासी लखमा, नारायणपुर के पूर्व विधायक चंदन कश्यप, दंतेवाड़ा की पूर्व विधायक देवती कर्मा, बस्तर के पूर्व सांसद एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, दंतेवाड़ा के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छबिन्द्र कर्मा, महासमुंद में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर आशीष कर्मा और दिवंगत महेंद्र कर्मा के पुत्र दिव्यराज कर्मा की सुरक्षा श्रेणी में बदलाव किया गया है। इन सभी को अब Z+ के स्थान पर Z श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है।
वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी कौशल्या साय की सुरक्षा भी घटाई गई है। उन्हें अब Z श्रेणी के स्थान पर Y+ श्रेणी की सुरक्षा दी गई है।
सरकार के इस फैसले के बाद प्रदेश में वीआईपी सुरक्षा व्यवस्था नए सिरे से तय की गई है। खासतौर पर बस्तर संभाग में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के बाद यह बदलाव किया गया है।