

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

CG News: Major operation by security forces on a Naxal dump in Sukma; items including wireless sets and single-shot rifles recovered.
सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में तेलंगाना सीमा से लगे जंगलों में सुरक्षा बलों को नक्सलियों के खिलाफ अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। छोटे कंचाला के जंगलों में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए डम्प से बड़ी संख्या में वायरलेस सेट, सिंगल शॉट रायफल समेत कई अन्य सामग्री बरामद की गई है।
यह कार्रवाई सीआरपीएफ की 150वीं बटालियन के जवानों ने की। कमांडेंट राकेश चंद्र शुक्ला के नेतृत्व में कंपनी कमांडर सुधीर सिंह की टीम ने जंगल क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया। तलाशी के दौरान जवानों को नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए सामान का पता चला।
ऑपरेशन में सीआरपीएफ की BDD टीम और K9 डॉग स्क्वायड ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जवानों ने इलाके की गहन तलाशी लेकर नक्सलियों के डम्प को बरामद किया।
बरामद सामग्री में बड़ी संख्या में वायरलेस सेट, सिंगल शॉट रायफल और अन्य नक्सली उपयोग की सामग्री शामिल है। सुरक्षा बलों ने बरामद सामान को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। तेलंगाना सीमा से लगे इलाकों में नक्सली गतिविधियों को देखते हुए सुरक्षा बलों द्वारा लगातार सर्चिंग और एरिया डॉमिनेशन अभियान चलाया जा रहा है।