

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Latest News: Major relief for India from the US; four Indian companies removed from the SDN sanctions list.
नई दिल्ली। अमेरिका के वित्त मंत्रालय (US Treasury Department) ने रूस से जुड़े प्रतिबंधों के तहत अमेरिकी विदेश संपत्ति नियंत्रण कार्यालय (OFAC) की स्पेशली डिज़िग्नेटेड नेशनल्स (SDN) सूची में शामिल भारत की चार कंपनियों को बैन लिस्ट से हटा दिया है। इस फैसले को भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक संबंधों में सुधार का सकारात्मक संकेत माना जा रहा है। हाल के महीनों में टैरिफ और व्यापारिक मुद्दों को लेकर दोनों देशों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई थी, जबकि द्विपक्षीय ट्रेड डील पर बातचीत भी अंतिम चरण में बताई जा रही है।
अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने OFAC की ताजा समीक्षा के तहत प्रतिबंधित संस्थाओं की सूची को अपडेट करते हुए चार भारतीय कंपनियों को SDN सूची से बाहर कर दिया। इस कदम से इन कंपनियों पर लगी कई वित्तीय और कारोबारी पाबंदियां समाप्त होने की उम्मीद है।
प्रतिबंध सूची से हटाई गई कंपनियां हैं—
- हैदराबाद की RRG Engineering Technologies Private Limited
- हैदराबाद की Lokesh Machines Limited
- अहमदाबाद की Galaxy Bearings Limited
- दिल्ली की Shaurya Aeronautics Private Limited
इन कंपनियों के लिए अब अमेरिकी वित्तीय प्रणाली और अंतरराष्ट्रीय लेन-देन से जुड़े कई प्रतिबंध खत्म हो सकते हैं।
ये चारों कंपनियां लगभग दो वर्षों से OFAC की SDN सूची में शामिल थीं। SDN सूची में शामिल होने के बाद अमेरिकी अधिकार क्षेत्र में आने वाली संपत्तियां फ्रीज हो जाती हैं और संबंधित कंपनियों को अमेरिकी वित्तीय संस्थानों के साथ कारोबार करने में गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। साथ ही कई अंतरराष्ट्रीय वित्तीय लेन-देन भी प्रभावित होते हैं।
साल 2024 में OFAC ने रूस से जुड़े प्रतिबंधों के तहत भारत की 21 संस्थाओं पर कार्रवाई की थी। अमेरिका का आरोप था कि ये कंपनियां या उनसे जुड़े लोग रूसी सरकार या उसके रक्षा एवं औद्योगिक नेटवर्क को सहयोग दे रहे थे। इसी आधार पर इन्हें प्रतिबंध सूची में शामिल किया गया था।