

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Major reshuffle in the charge of IAS officers in Chhattisgarh; Collectors of several districts changed; charge of secretaries changed
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने बुधवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों का बड़ा तबादला आदेश जारी किया। इस फेरबदल में कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं, जबकि कई विभागों में अतिरिक्त प्रभार भी सौंपे गए हैं। बदलाव का असर गृह, पंचायत, वित्त, ऊर्जा, शिक्षा, नगरीय प्रशासन, स्वास्थ्य और राजस्व जैसे महत्वपूर्ण विभागों पर पड़ा है।
पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग की कमान ऋचा शर्मा को
वरिष्ठ IAS अधिकारी ऋचा शर्मा (1994 बैच) को अपर मुख्य सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग बनाया गया है। इसके साथ ही उन्हें विकास आयुक्त और ठाकुर प्यारेलाल राज्य पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। वहीं मनोज कुमार पिंगुआ को गृह एवं जेल विभाग से हटाकर वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है।
गृह विभाग की जिम्मेदारी निहारिका बारिक को
निहारिका बारिक को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से हटाकर प्रमुख सचिव, गृह एवं जेल विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी क्रम में शहला निगार को महिला एवं बाल विकास विभाग तथा समाज कल्याण विभाग का प्रभार दिया गया है।
ऊर्जा विभाग में सुबोध कुमार सिंह की एंट्री
मुख्यमंत्री सचिवालय में पदस्थ सुबोध कुमार सिंह को ऊर्जा विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। साथ ही उन्हें छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। सारांश मित्तर को CREDA का मुख्य कार्यपालन अधिकारी नियुक्त करते हुए ऊर्जा विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
वित्त और लोक निर्माण विभाग में बदलाव
डॉ. रोहित यादव को वित्त विभाग का सचिव बनाया गया है। उनके पास जनसंपर्क विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा। मुकेश कुमार बंसल को लोक निर्माण विभाग का सचिव बनाया गया है। साथ ही उन्हें मुख्यमंत्री सचिवालय, विमानन विभाग और CGRIDC का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
स्कूल शिक्षा और कृषि विभाग में नई नियुक्तियां
डॉ. कमलप्रीत सिंह को स्कूल शिक्षा विभाग का सचिव बनाया गया है। वहीं परदेशी सिद्धार्थ कोमल को कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। उन्हें कृषि उत्पादन आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी मिला है।
नगरीय प्रशासन और पर्यटन विभाग में भी फेरबदल
आर. शंगीता को नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग का सचिव बनाया गया है। एस. भारतीदासन को पर्यटन विभाग का सचिव नियुक्त करते हुए संस्कृति और धार्मिक न्यास विभाग की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।
कई जिलों के कलेक्टर बदले गए
राज्य सरकार ने कई जिलों के कलेक्टरों का भी तबादला किया है,
- पुष्पा साहू को कोरिया जिले का कलेक्टर बनाया गया।
- चंदन संजय त्रिपाठी को बलरामपुर-रामानुजगंज का कलेक्टर नियुक्त किया गया।
- संतन देवी जांगड़े को मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले की कलेक्टर बनाया गया।
- रेना जमील को सूरजपुर जिले का नया कलेक्टर बनाया गया।
- विश्वदीप को बीजापुर का कलेक्टर नियुक्त किया गया।
- पद्मिनी भोई साहू को सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की कलेक्टर की जिम्मेदारी मिली।
- डॉ. संतोष कुमार देवांगन को गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले का कलेक्टर बनाया गया।
- रायपुर नगर निगम और स्मार्ट सिटी में नया नेतृत्व
संबित मिश्रा को रायपुर नगर निगम आयुक्त बनाया गया है। इसके साथ ही उन्हें स्मार्ट सिटी रायपुर का प्रबंध संचालक भी नियुक्त किया गया है।
स्वास्थ्य और जल जीवन मिशन में अतिरिक्त जिम्मेदारियां
संजीव कुमार झा को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। मो. कैसर अब्दुलहक को जल जीवन मिशन का मिशन संचालक बनाया गया है।






