

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Major road accident on National Highway 43; 3 minors killed and one critically injured in a collision between a motorcycle and a Scorpio.
जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में नेशनल हाईवे-43 पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। लोदाम थाना क्षेत्र के ग्राम कुलड़ा के पास मोटरसाइकिल और स्कॉर्पियो के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस भीषण दुर्घटना में बाइक सवार तीन नाबालिग किशोरों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर है।
मिली जानकारी के मुताबिक, स्कॉर्पियो जशपुर से रांची की ओर जा रही थी। वहीं, मोटरसाइकिल पर सवार चार किशोर लोदाम की ओर से जशपुर आ रहे थे। इसी दौरान ग्राम कुलड़ा के पास दोनों वाहनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार चारों किशोर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे में दो किशोरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान शिवम सिंह (15), विकास महतो (16) और अनूप बैक (17) के रूप में हुई है। तीनों लोदाम गांव के निवासी थे।
वहीं, दुर्घटना में घायल विशाल भगत (17) की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल जशपुर रेफर किया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही लोदाम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
एक ही सड़क हादसे में तीन किशोरों की मौत से लोदाम क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। कम उम्र में तीन परिवारों के चिराग बुझने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।