

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Chhattisgarh: Major success for anti-Naxal operation in Abujhmad, security forces recovered Naxalite dump, destroyed pressure cooker IED
नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के दुर्गम अबूझमाड़ क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस, डीआरजी और आईटीबीपी की संयुक्त टीम ने सघन सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों का बड़ा डंप बरामद किया है। इस दौरान एक प्रेशर कुकर IED भी मिला, जिसे बम निरोधक दस्ते ने मौके पर ही सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया।
संयुक्त टीम ने चलाया सघन सर्च ऑपरेशन
यह कार्रवाई 31 जनवरी 2026 को 53वीं वाहिनी आईटीबीपी, नारायणपुर पुलिस और डीआरजी की संयुक्त टीम द्वारा की गई। ऑपरेशन आईटीबीपी सेनानी संजय कुमार के मार्गदर्शन और उप सेनानी तेजवीर सिंह के नेतृत्व में ग्राम मडोड़ा से भोटोर के बीच घने जंगलों में चलाया गया। टीम ने कई घंटों तक पूरे इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया।
भोटोर के जंगलों में मिला नक्सलियों का ठिकाना
सर्च के दौरान ग्राम भोटोर के समीप जंगलों में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया बड़ा डंप बरामद हुआ। इसमें भारी मात्रा में डेटोनेटर, खाली बड़े ड्रम, राशन सामग्री, कपड़े और दैनिक उपयोग का सामान शामिल है। बरामद सामग्री से स्पष्ट है कि नक्सली इस क्षेत्र का लंबे समय से लॉजिस्टिक बेस के रूप में इस्तेमाल कर रहे थे।
प्रेशर कुकर IED को मौके पर किया गया निष्क्रिय
डंप के साथ एक प्रेशर कुकर IED भी बरामद किया गया। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आईटीबीपी के बम निरोधक दस्ते (BDS) ने सभी मानकों का पालन करते हुए नियंत्रित विस्फोट कर IED को वहीं पर निष्क्रिय कर दिया। इस कार्रवाई से बड़ी अनहोनी की आशंका टल गई।
सभी जवान सुरक्षित, कोई जनहानि नहीं
पूरे अभियान के दौरान किसी भी जवान को कोई चोट नहीं आई और न ही किसी प्रकार की जनहानि की सूचना है। ऑपरेशन पूरा करने के बाद सुरक्षाबल बरामद सामग्री के साथ सुरक्षित अपने कैंप लौट आए। पुलिस ने मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।