

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Major update on Red Fort blast investigation, TCS Nashik office case in the news
नई दिल्ली। लाल किला बम धमाके की जांच के बीच टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के नासिक स्थित कार्यालय से जुड़ा एक मामला तेजी से सुर्खियों में आ गया है। जानकारी के अनुसार कंपनी की एचआर एक्जीक्यूटिव निदा खान का नाम जांच के दायरे में आया है। उस पर कुछ महिला कर्मचारियों द्वारा गंभीर आरोप लगाए गए हैं, जिसके बाद यह मामला और भी संवेदनशील हो गया है।
महिला कर्मचारियों के आरोप, उत्पीड़न और जबरन मतांतरण की शिकायत
टीसीएस की करीब 12 महिला कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि कार्यस्थल पर उनके साथ मानसिक उत्पीड़न किया गया और उन पर धार्मिक रूपांतरण के लिए दबाव बनाया गया। इस संबंध में नासिक पुलिस को शिकायतें दी गई हैं और कई एफआईआर दर्ज होने की भी जानकारी सामने आई है।
आरोपों के सामने आने के बाद निदा खान के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू हुई, जिसके बाद से वह फरार बताई जा रही है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है और मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
लाल किला धमाका जांच से संभावित लिंक, स्पेशल सेल की एंट्री
जांच से जुड़े सूत्रों के अनुसार, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल भी अब इस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है। अधिकारियों का कहना है कि लाल किला धमाका मामले की जांच के दौरान कुछ कड़ियां नासिक तक जुड़ती दिखाई दे रही हैं, जिसके चलते स्पेशल सेल की टीम जल्द ही वहां जा सकती है।