

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Manish Jaiswal, the prime accused in the TI murder case, arrested from Gujarat
देवास। खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी की शहादत से जुड़े मामले में देवास पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। घटना के बाद से फरार चल रहे मुख्य आरोपी मनीष जायसवाल को पुलिस ने गुजरात से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसे देवास लेकर पहुंची, जहां न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस अब उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की तैयारी में है। वहीं, मामले के एक अन्य आरोपी अहमदाबाद निवासी मोहिन जायसवाल की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, उसकी मौत ब्रेन स्ट्रोक से हुई है।
पुलिस के मुताबिक, मनीष जायसवाल अवैध शराब तस्करी सिंडिकेट की अहम कड़ी है। घटना के बाद से ही वह फरार चल रहा था। उसकी तलाश में देवास पुलिस की कई टीमें लगातार जुटी हुई थीं। आखिरकार पुलिस ने उसे गुजरात से गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय में पेशी के बाद अब पुलिस उससे पूछताछ कर अवैध शराब तस्करी के पूरे नेटवर्क का खुलासा करने की कोशिश करेगी।
अस्पताल में उपचार के दौरान दूसरे आरोपी की मौत
इधर, मामले के एक अन्य आरोपी मोहिन जायसवाल की मौत हो गई है। अहमदाबाद निवासी मोहिन की दो दिन पहले तबीयत बिगड़ने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बीती रात उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। शुरुआती जानकारी में मौत की वजह ब्रेन स्ट्रोक बताई जा रही है। एसआईटी में शामिल कन्नौद एसडीओपी आदित्य तिवारी ने मोहिन जायसवाल की मौत की पुष्टि की है।
बताया जा रहा है कि मोहिन जायसवाल की शराब ठेके में 30 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। ऐसे में उसकी मौत के बाद अवैध शराब कारोबार से जुड़े आर्थिक लेनदेन और नेटवर्क की जांच भी अहम हो गई है।
अवैध शराब सिंडिकेट की बाकी कड़ियों की तलाश
पुलिस अब मनीष जायसवाल से पूछताछ के जरिए यह पता लगाने में जुटी है कि अवैध शराब तस्करी का कारोबार कैसे संचालित होता था, इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं और इस नेटवर्क को किन लोगों का संरक्षण प्राप्त था। पुलिस की जांच का मुख्य फोकस सिंडिकेट की बाकी कड़ियों और उससे जुड़े लोगों तक पहुंचना है।