

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Massive fire on ferry in the Philippines; 5 dead and over 80 missing.
नई दिल्ली। फिलीपींस के पलावन द्वीप के पास बीते बुधवार रात एक दर्दनाक समुद्री हादसा हुआ। यहां MV June Aster नाम की फेरी में अचानक भीषण आग लग गई। हादसे के वक्त फेरी कोरोन के पास समुद्र में थी। फिलीपीन कोस्ट गार्ड के मुताबिक, घटना में अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 80 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं। राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।
फिलीपीन कोस्ट गार्ड की प्रवक्ता कमोडोर नोएमी कायाबयाब ने रेडियो DZXL को बताया कि फेरी के मैनिफेस्ट में 117 यात्रियों और 17 क्रू सदस्यों के नाम दर्ज थे। इस तरह हादसे के समय जहाज पर कुल 134 लोग सवार थे।
कोस्ट गार्ड के अनुसार, आग लगने के बाद बुधवार रात 43 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। वहीं, 5 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। रेस्क्यू किए गए लोगों और मृतकों की संख्या के आधार पर अभी भी बड़ी संख्या में लोग लापता हैं। अधिकारियों ने कहा है कि बचाव अभियान आगे बढ़ने के साथ आंकड़ों में बदलाव हो सकता है।
फिलीपीन कोस्ट गार्ड की ओर से जारी किए गए वीडियो फुटेज में फेरी के कई हिस्से आग की तेज लपटों से घिरे दिखाई दे रहे हैं। बचाव दल के सदस्य समुद्र से शवों को निकालकर उन्हें बॉडी बैग में रखते हुए भी नजर आए।
हादसे के बाद मौके पर राहत और बचाव दल को भेजा गया। समुद्र में लापता यात्रियों की तलाश के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, MV June Aster मनीला के बेसको से रवाना हुई थी और पलावन के कोरोन जा रही थी। यात्रा के दौरान समुद्र में फेरी में आग लग गई, जिसके बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
फेरी में आग आखिर किस वजह से लगी, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। फिलीपीन कोस्ट गार्ड ने घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल प्राथमिकता समुद्र में लापता लोगों को तलाशना और अधिक से अधिक लोगों को सुरक्षित निकालना है। अधिकारियों के मुताबिक, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और लापता लोगों की तलाश के लिए समुद्री क्षेत्र में अभियान चलाया जा रहा है।