

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Massive recruitment opportunities for job seekers in Chhattisgarh; a total of 1,710 posts to be filled, including 1,206 positions for Assistant Grade-3.
छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2 के उपसमूह-02 के अंतर्गत कुल 1710 पदों पर भर्ती के लिए संक्षिप्त विज्ञापन जारी किया है। इनमें स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर के विभिन्न पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 10 जनवरी 2027 को होगी। ऑनलाइन आवेदन की तारीख, पात्रता, पाठ्यक्रम और परीक्षा संबंधी जानकारी विस्तृत विज्ञापन में दी जाएगी। मंडल की ओर से 4 अक्टूबर को जारी विज्ञापन के अनुसार, सबसे ज्यादा सहायक ग्रेड-3 के कुल 1206 पद हैं। इसके अलावा सहायक उप निरीक्षक-अ (जिला इकाई संवर्ग) के 279, डाटा एंट्री ऑपरेटर के 25, स्टेनो टाइपिस्ट के 23, पंजीयन लिपिक के 50 और सहायक उप-निरीक्षक-अ (सामान्य शाखा) के 40 पद हैं। वहीं शॉटहैंड यानि शीघ्रलेखक हिंदी के 30, अंग्रेजी के 3, द्विभाषी के 13, शीघ्रलेखक वर्ग-3 (द्विभाषी) के 5, स्टेनोग्राफर ग्रेड-3 (हिंदी) के 2 और उप निरीक्षक-अ (शीघ्रलेखक, सामान्य शाखा, हिंदी) के 34 पद शामिल हैं।