

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

sonam wangchuk delhi cjp protest leaders arrested hunger strike padyatra
नई दिल्ली। दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित CJP प्रोटेस्ट को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। प्रदर्शन से जुड़े नेताओं की गिरफ्तारी पर लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने देश के मौजूदा हालात को 'अघोषित आपातकाल' जैसा बताते हुए गिरफ्तार नेताओं को जल्द रिहा करने की मांग की है। वांगचुक ने चेतावनी दी है कि यदि इन नेताओं को कल तक रिहा नहीं किया गया, तो वह अनशन या पदयात्रा शुरू करने पर विचार करेंगे।
वांगचुक के इस बयान के बाद प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी, विरोध करने के अधिकार और लोकतांत्रिक व्यवस्था को लेकर बहस तेज हो गई है। हालांकि, अनशन या पदयात्रा शुरू करने को लेकर उन्होंने फिलहाल विचार करने की बात कही है, इसे शुरू करने की अंतिम घोषणा नहीं की है।