

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Met Gala 2026: Indian stars dazzled on the red carpet, showcasing a mix of art and heritage alongside fashion.
नई दिल्ली। दुनिया के सबसे बड़े फैशन इवेंट मेट गाला 2026 का आगाज हो चुका है। इस साल की थीम ‘कॉस्ट्यूम आर्ट’ रखी गई है, जिसमें सितारों ने अपने आउटफिट्स के जरिए कला, संस्कृति और विरासत को बेहद खास अंदाज में पेश किया। रेड कार्पेट पर भारतीय सितारों की मौजूदगी ने खास आकर्षण बटोरा और उनके लुक्स सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
करण जौहर का शानदार मेट गाला डेब्यू
फिल्ममेकर करण जौहर ने इस साल मेट गाला में डेब्यू किया। उन्होंने डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए हुए खास आउटफिट में एंट्री ली। उनके परिधान पर मशहूर चित्रकार राजा रवि वर्मा की पेंटिंग्स की झलक देखने को मिली, जिसने फैशन प्रेमियों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

ईशा अंबानी का गोल्डन रॉयल लुक
बिजनेसवुमन ईशा अंबानी ने गोल्डन साड़ी में रेड कार्पेट पर शाही अंदाज में कदम रखा। उनकी इस खास साड़ी को डिजाइनर गौरव गुप्ता ने तैयार किया था। सोने के धागों से बनी इस साड़ी के साथ हीरों से जड़ा ब्लाउज उनके लुक को और भी खास बना रहा था। उन्होंने अपनी मां नीता अंबानी की ज्वैलरी कैरी की, जिसने उनके पूरे अंदाज में रॉयल टच जोड़ दिया।

मनीष मल्होत्रा ने दिखाया देसी अंदाज
डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने अपने आउटफिट के जरिए भारतीय हस्तकला और मुंबई की संस्कृति को दर्शाया। उनके केप पर कारीगरों के नाम कढ़ाई किए गए थे, जो भारतीय शिल्पकला को सम्मान देने की अनोखी पहल मानी जा रही है।

मोना पटेल का आर्टिस्टिक फैशन स्टेटमेंट
इंडियन-अमेरिकन उद्यमी मोना पटेल ने गोल्ड और सफेद रंग के आउटफिट में रेड कार्पेट पर एंट्री की। उनका लुक महान कलाकार लियोनार्डो दा विंची से प्रेरित था। उनके आउटफिट में ‘विट्रुवियन मैन’ की झलक देखने को मिली, जिसने कला और विज्ञान के खूबसूरत मेल को दर्शाया।

अनन्या बिरला का स्टाइलिश डेब्यू
सिंगर और बिजनेसवुमन अनन्या बिरला ने ब्लैक आउटफिट में मेट गाला डेब्यू किया। उन्होंने डिजाइनर रॉबर्ट वुन की ड्रेस के साथ मेटैलिक फेस मास्क कैरी किया, जिसने उनके लुक को बेहद यूनिक बना दिया।

नताशा पूनावाला का ग्लैमरस अवतार
बिजनेसवुमन नताशा पूनावाला ने डिजाइनर मार्क क्विन की ड्रेस पहनकर रेड कार्पेट पर ग्लैमर का तड़का लगाया। हर बार की तरह उनका फैशन सेंस इस बार भी चर्चा का विषय बना रहा।

गौरवी कुमारी का शाही अंदाज
जयपुर राजघराने से ताल्लुक रखने वाली गौरवी कुमारी ने पिंक साड़ी में बेहद एलिगेंट अंदाज में एंट्री की। उनका सिंपल लेकिन रॉयल लुक लोगों को काफी पसंद आया।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे लुक्स
मेट गाला 2026 में भारतीय सितारों ने अपने फैशन के जरिए सिर्फ ग्लैमर ही नहीं, बल्कि भारतीय कला, संस्कृति और विरासत को भी दुनिया के सामने शानदार तरीके से पेश किया। यही वजह है कि इन सितारों के लुक्स सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।