Michong cyclone caused devastation, water entered houses, heavy rains continue
नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी से उठे मिचौंग चक्रवात ने विकराल रूप ले लिया है। तमिलनाडु में अपना असर दिखाने के बाद मिचौंग चक्रवात अब आँध्रप्रदेश की तरफ बढ़ चला है। आज यह दक्षिण आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा। आंध्र प्रदेश में चक्रवात मिचौंग के चलते भारी बारिश का दौर जारी है। तिरुपति में स्थित पांचों बांध बारिश के बाद पूरी क्षमता तक भर गए, जिसके चलते उनके गेटों को खोल दिया गया।
तमिलनाडु के चेन्नई में भारी बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति है। आलम यह है कि मंगलवार को कम बारिश के बावजूद कई इलाकों में पानी लोगों के घरों में घुस गया। चेन्नई के वेस्ट तंबरम सीटीओ कॉलोनी और सशिवराधन नगर इलाके में लोग आवाजाही के लिए नाव का इस्तेमाल कर रहे हैं। चक्रवात मिचौंग के कारण बारिश के बाद शहर में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है।
अन्य समाचार
Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media