

Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Big news Pope Francis, the greatest religious leader of Christians, dies
नई दिल्ली। ईसाइयों के सबसे बड़े धर्म गुरु पोप फ्रांसिस का निधन हो गया है। वेटिकन सिटी में पोप फ्रांसिस का निधन हुआ है। 88 साल की उम्र में पोप फ्रांसिस ने अंतिम सांस ली है। पोप फ्रांसिस के निधन को लेकर वेटिकन ने एक बयान जारी किया है।
बताया जा रहा हैं कि उनके दोनों फेफड़ों में न्यूमोनिया था, जिसकी वजह से उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। वह लंबे समय तक अस्पताल में भर्ती थे और हाल में ही अस्पताल से डिस्चार्ज हुए थे। उनकी मौत की खबर के बाद पूरी दुनिया 1.4 अरब कैथोलिक शोक में डूब गए हैं। वेटिकन समाचार ने उनके निधन को लेकर आधिकारिक जानकारी पोस्ट की है।

पोप फ्रांसिस ने ईस्टर के दिन दुनिया को अलविदा कहा है। 21 अप्रैल, 2025 को 88 वर्ष की आयु में वेटिकन के कासा सांता मार्टा स्थित अपने निवास पर पोप फ्रांसिस निधन का हो गया। वे 5 हफ्ते तक फेफड़ों में इन्फेक्शन के चलते अस्पताल में भर्ती थे। उनको 14 फरवरी को रोम के जेमेली अस्पताल में भर्ती कराया गया था।रोम के स्थानीय समय सुबह 7:35 बजे पोप फ़्रांसिस ने आख़िरी सांस ली।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पोप फ्रांसिस के निधन का ऐलान वेटिकन के कैमरलेन्गो कार्डिनल केविन फेरेल ने किया। कैमरलेन्गो कार्डिनल वेटेकिन सिटी में एक प्रशासनिक पद है जिसका काम खजाने की देखरेख करना और शहर में प्रशासनिक काम देखना है। वेटिकन सिटी के सेंट पीटर्स बेसिलिका में पोप फ्रांसिस को आखिरी विदाई दी जाएगी।