

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Minister Rijiju targeted Rahul Gandhi, saying, 'Rahul is the most dangerous person for India's security.'
नई दिल्ली। केंद्रीय संसदीय मामलों के मंत्री किरण रिजिजू ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जोरदार हमला बोला है। रिजिजू ने कहा कि राहुल गांधी अब भारत की सुरक्षा के लिए सबसे खतरनाक व्यक्ति बन चुके हैं और उनका संपर्क भारत-विरोधी ताकतों से है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल देश और विदेश में नक्सलियों, उग्रवादियों और जॉर्ज सोरोस जैसे लोगों से मिलते हैं।
रिजिजू ने कहा कि कांग्रेस का काम केवल संसद में हंगामा करना रह गया है। कांग्रेस यह आरोप लगाती है कि उन्हें बोलने नहीं दिया जाता, लेकिन जैसे ही राहुल गांधी सदन में आते हैं, हंगामा, बैनर और नारेबाजी शुरू हो जाती है, जिससे कार्यवाही बाधित होती है।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी भी विरोध करती है, लेकिन उनसे संवाद संभव है। सरकार समाजवादी पार्टी, टीएमसी और डीएमके जैसे दलों के नेताओं के साथ मिलकर काम कर सकती है। रिजिजू के मुताबिक राहुल गांधी के व्यवहार के कारण छोटी विपक्षी पार्टियों और सांसदों को बोलने का मौका नहीं मिल पाता और वे अपने-अपने क्षेत्रों के मुद्दे नहीं उठा पाते।
स्पीकर के खिलाफ प्रदर्शन पर भी बोले रिजिजू
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ लाए गए नो-कॉन्फिडेंस मोशन और प्रदर्शन को लेकर रिजिजू ने कहा कि स्पीकर का काम सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाना, सरकारी कामकाज को आगे बढ़ाना और विपक्षी सांसदों को बोलने का अवसर देना है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस तरह विपक्षी सांसद स्पीकर के चैंबर में घुसे और प्रदर्शन किया, वह संसदीय मर्यादाओं के खिलाफ है।
रिजिजू ने कहा कि इस पूरे घटनाक्रम में स्पीकर ओम बिरला ने संयम और नरमी दिखाई। उन्होंने टिप्पणी करते हुए कहा कि अगर पूर्व स्पीकर सोमनाथ चटर्जी इस पद पर होते, तो शायद ऐसे आचरण पर सभी संबंधित सांसदों को निलंबित कर दिया जाता।