

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Mobile snatching incident Azad Hind Express
रायपुर: राजधानी रायपुर की ओर आ रही आज़ाद हिंद एक्सप्रेस से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। ट्रेन के पायदान (गेट) पर लटके एक युवक की बेरहमी से पिटाई का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। आरोपी युवक पर मोबाइल चोरी का आरोप है।
क्या है पूरा मामला?
वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि ट्रेन के पायदान पर लटका एक युवक अंदर आने की कोशिश कर रहा है, लेकिन अंदर मौजूद एक यात्री उसे लगातार पैर से मार रहा है। पिटाई के डर से आरोपी युवक ट्रेन की पायदान से बाहर की ओर लटका हुआ है, मानों वह ट्रेन रुकते ही कूदने की फिराक में हो। वहीं, दूसरा यात्री उसे तब तक लात-घूंसे मारता रहा जब तक वह ट्रेन से नीचे नहीं कूद गया। इस पूरी घटना को दूसरे कोच से किसी अन्य यात्री ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया।
इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को पीटने वाले यात्री आर. सुरेश कुमार को जांजगीर-चांपा रेलवे स्टेशन पर गिरफ्तार कर लिया है। कानून को हाथ में लेने के आरोप में पुलिस अब आगे की कानूनी कार्यवाही कर रही है।