

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Monsoon has increased speed, chances of knocking in many states including Chhattisgarh in 3-4 days
नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है और देश के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां तेज हो गई हैं। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को मानसून ने नगालैंड, मणिपुर और मिजोरम को पूरी तरह कवर कर लिया, जबकि असम और अरुणाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में भी इसकी पहुंच हो चुकी है। पिछले 24 घंटों के दौरान केरल में अत्यधिक भारी बारिश दर्ज की गई।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले तीन से चार दिनों के भीतर महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के अन्य हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। वर्तमान में मानसून की उत्तरी सीमा देवगढ़, कोप्पल, अनंतपुरम और चेन्नई से होकर गुजर रही है।
मानसून की रफ्तार को कई मौसमीय तंत्र मजबूती दे रहे हैं। पूर्वी मध्य अरब सागर, दक्षिण कोंकण तट और पूर्वोत्तर असम के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। वहीं तटीय कर्नाटक से तटीय आंध्र प्रदेश तक फैली ट्रफ लाइन मानसूनी हवाओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।