ताजा खबर

'मेरी 6 साल की बच्ची को बुरी तरह नोंचा, वो तो कन्या भोज के लिए गई थी...' मां बोली - आरोपी को फांसी दो ...लोगों ने कथित आरोपी के घर को लगाई आग

By: शुभम शेखर CHECKED BY LATA
Durg
4/7/2025, 12:32:32 PM
image

My 6 year old daughter was badly scratched she had gone for Kanya Bhojan Mother said Hang the accused People set the house of the alleged accused on fire

Six year old Girl found car Trunk : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से रामनवमी के दिन दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां कार की डिग्गी में 6 साल की बच्ची का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बच्ची के शरीर, चेहरे पर जले हुए और जख्म के निशान मिले है। इस घटना के बाद लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों ने कथित आरोपी की पिटाई की और उसके घर और गाड़ियों में आग लगा दी। पूरा मामला दुर्ग के मोहन नगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस जांच में जुट गई है।

कन्या भोज के लिए गई थी बच्ची

जानकारी के अनुसार, रविवार को इस इलाके में रहने वाली 6 साल की एक बच्ची कन्या भोज के लिए गई थी। लेकिन वह अचानक लापता हो गई। बच्ची के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने खोजबीन शुरू की।

देर रात लोगों ने कथित आरोपी के घर पर किया हमला

प्राथमिक जांच के बाद पुलिसकर्मी रात लगभग 12:30 बजे तक घटनास्थल से रवाना हो चुके थे। इस दौरान, मौके पर पुलिस की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर आक्रोशित लोगों ने कथित आरोपी के घर में आगजनी और तोड़फोड़ कर दी। युवक की पिटाई कर दी। घटना में आरोपी के घर पर रखी बाइकें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। हालांकि, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया। रात करीब 1:30 बजे हालात बिगड़ गए थे। पुलिस ने अब तक 4-5 संदेहियों को हिरासत में ले लिया है, बच्ची का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। इधर इलाके में हालात संभालने के लिए पुलिस बल तैनात किए जा रहे हैं। 

 

 

Slide 0
Slide 1
Slide 2
Slide 3
Slide 4
Slide 5
Slide 6
Slide 7
Slide 8
Slide 9
Slide 10
Slide 11

अन्य समाचार

संपादकों की पसंद

सुर्खियों से परे, सच्चाई तक: ऐप डाउनलोड करें, खबरों का असली चेहरा देखें।

logo

टैग क्लाउड

logo
  • Contact Details Operator
  • Shubham Shekhar, Executive Editor
  • 412, Wallfort Ozone Fafadih, Raipur, C.G.
  • +919630431501
  • contact@inkquest.in

Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media