

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Anti-Naxal Operation: Naxalites surrender in Kanker, 11 cadres return to the mainstream, including Darsu, a Naxalite with a reward of Rs 5 lakh.
कांकेर। छत्तीसगढ़ के उत्तर बस्तर क्षेत्र में नक्सल मोर्चे पर सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। कांकेर जिले के अंतागढ़ क्षेत्र में कुल 11 नक्सली कैडरों ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया है। इनमें परतापुर एरिया कमेटी का एक एसीएम रैंक का नक्सली दारसु भी शामिल है, जिस पर 5 लाख रुपए का इनाम घोषित था।
.jpeg)
इनामी नक्सली दारसु ने किया सरेंडर
आत्मसमर्पण करने वालों में परतापुर एरिया कमेटी का एसीएम रैंक का नक्सली लीडर दारसु प्रमुख है। दारसु पर 5 लाख रुपए का इनाम घोषित था। उसने बिना हथियार के पुलिस मुख्यालय पहुंचकर आत्मसमर्पण किया। पुलिस अब उससे अन्य नक्सल गतिविधियों और नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है।
मुठभेड़ के बाद बदला रुख
जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले कांकेर जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसमें रूपी नामक नक्सली मारा गया था। इस घटना के बाद क्षेत्र में सक्रिय नक्सलियों में भय का माहौल बन गया और कई कैडरों ने अपने घर लौटने का फैसला किया। इसी क्रम में 11 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया।

पुलिस की अपील जारी
आत्मसमर्पण के बाद पुलिस अधिकारियों ने शेष नक्सलियों से भी अपील की है कि वे हिंसा का रास्ता छोड़कर सरकार की पुनर्वास नीति का लाभ उठाएं और मुख्यधारा में शामिल होकर नया जीवन शुरू करें।
जांच और पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू
पुलिस ने आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों की जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही उन्हें शासन की पुनर्वास योजनाओं के तहत सहायता देने की प्रक्रिया भी आगे बढ़ाई जा रही है।