

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

New miracle of nature in Kanger Valley: Unique green cave found
रायपुर: छत्तीसगढ़ के कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में अब पर्यटकों के लिए एक नया आकर्षण केंद्र खुलने वाला है। हाल ही में यहां एक अनोखी प्राकृतिक स्थलाकृति “ग्रीन गुफा” (Green Cave) सामने आई है।
यह गुफा कोटुमसर परिसर के कंपार्टमेंट क्रमांक 85 में स्थित है और इसकी दीवारों तथा छत पर लटकती स्टैलेक्टाइट्स पर हरे रंग की सूक्ष्मजीवी परतें देखी जा सकती हैं, जिसके कारण इसे “ग्रीन गुफा” कहा गया। गुफा के अंदर विशाल कक्ष, चमकदार स्टैलेक्टाइट्स और फ्लो-स्टोन की संरचनाएं पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनेंगी।

वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने बताया कि ग्रीन गुफा के पर्यटन मानचित्र में शामिल होने से न केवल कांगेर घाटी का पर्यटन बढ़ेगा, बल्कि स्थानीय रोजगार और क्षेत्रीय विकास को भी गति मिलेगी। वन विभाग ने गुफा की सुरक्षा, निगरानी और पर्यटक सुविधाओं जैसे पैदल पथ, पहुंच मार्ग आदि तैयार करने का काम शुरू कर दिया है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में यह पहल राज्य सरकार द्वारा पर्यटन और वन्य धरोहरों के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है।
ग्रीन गुफा जल्द ही पर्यटकों के लिए खोल दी जाएगी, और यह प्राकृतिक सुंदरता की खोज में आने वाले सभी यात्रियों के लिए एक यादगार अनुभव साबित होगी।