

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

New twist at Tata Group: Noel Tata to step down from the boards of 6 companies, but will remain at Tata Sons
मुंबई। टाटा समूह में नेतृत्व और बोर्ड स्तर पर बदलाव की तैयारी है। नोएल टाटा 12 नवंबर को 70 वर्ष के हो जाएंगे। इसके बाद वे समूह की छह कंपनियों के बोर्ड से हटेंगे, लेकिन टाटा संस में ट्रस्ट की ओर से नामित निदेशक के तौर पर अपनी भूमिका जारी रखेंगे।नोएल टाटा फिलहाल ट्रेंट, वोल्टास, टाटा इंटरनेशनल और टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन के चेयरमैन हैं। इसके अलावा वे टाटा स्टील और टाइटन के वाइस चेयरमैन की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। उनके हटने के बाद इन पदों पर नए लोगों की नियुक्ति की जाएगी।
टाटा समूह में गैर-कार्यकारी निदेशकों के लिए 70 वर्ष और कार्यकारी निदेशकों के लिए 65 वर्ष की आयु में सेवानिवृत्ति का नियम है। नोएल टाटा के छह कंपनियों के बोर्ड से हटने की वजह इसी आयु सीमा को माना जा रहा है।
राहुल गांधी का आरोप, सीतारमण ने किया पलटवार
टाटा समूह को लेकर लोकसभा में राजनीतिक बहस भी देखने को मिली। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि टाटा समूह को आपराधिक तरीके से खत्म किया जा रहा है।इस पर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जवाब देते हुए कहा कि व्यावसायिक और कानूनी मामलों को अपराध का रूप देना तथा हर मुद्दे का राजनीतिकरण करना उचित नहीं है। दोनों नेताओं के बीच इस मुद्दे पर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली।