

Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Nikhat Parveen appointed counselor of women's cell
रायपुर। समाज सेवा और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहीं निकहत परवीन को पुलिस विभाग द्वारा महिला प्रकोष्ठ का काउंसलर नियुक्त किया गया है। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग द्वारा जारी महिला काउंसलर्स की सूची में सुश्री परवीन का नाम प्रमुखता से शामिल किया गया है।
निकहत परवीन न केवल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़ी हुई हैं, बल्कि वह बीते छह वर्षों से मूक-बधिरों की सेवा में समर्पित संस्था "आस्था" की सह-सचिव के रूप में भी कार्यरत हैं। समाज के हाशिए पर खड़े लोगों की मदद और उनकी समस्याओं को उजागर करने में उन्होंने निरंतर प्रयास किए हैं।