

Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Nitin Naveen becomes National Working President of BJP
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने बड़ा संगठनात्मक बदलाव करते हुए बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है।
वर्तमान में छत्तीसगढ़ के प्रभारी रहे नितिन नवीन अब नई जिम्मेदारी के साथ राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे।
इस नियुक्ति के बाद अटकलें लग रही हैं कि उन्हें छत्तीसगढ़ प्रभारी पद से मुक्त किया जा सकता है और उनके स्थान पर जल्द ही नए प्रभारी की नियुक्ति की संभावना है।
बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व में यह कदम नितिन नवीन की संगठनात्मक क्षमताओं और पार्टी में बढ़ते कद को दर्शाता है। बिहार में पथ निर्माण मंत्री के रूप में सक्रिय नितिन नवीन ने अपने कार्यकाल में युवा और ऊर्जावान नेता के रूप में अपनी छवि बनाई है।
नितिन नवीन राजनीति में पारिवारिक विरासत के दम पर भी आगे बढ़े। उनके पिता नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे हैं। पिता के निधन के बाद उपचुनाव में जनता ने नितिन नवीन पर भरोसा जताया और वह लगातार बांकीपुर सीट से चार बार जीतते रहे।
