

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Notorious Naxal from Jharkhand, carrying a reward of ₹30 lakh, killed in Varanasi.
झारखंड के प्रतिबंधित माओवादी संगठन टीएसपीसी का उप मुखिया दुर्दांत नक्सली ब्रजेश गंझू रविवार तड़के करीब चार बजे आतंक विरोधी दस्ता यानि एटीएस से हुई मुठभेड़ में मारा गया।
आपको बता दें, कि पिछले दो दशक से सुरक्षा एजेंसियों को चकमा दे रहे 30 लाख रुपए के इनामी इस नक्सली को गोपाल सिंह भोक्ता, सरदार, तुषार जी, रंजन, फूलचंद और दुलारचंद के नाम से भी जाना जाता था। उसके पास से एक कार्बाइन, दो पिस्टल, भारी मात्रा में कारतूस और एक लाख रुपए नकद भी बरामद हुए हैं।
मुठभेड़ के दौरान एटीएस के डीएसपी विपिन राय और हेड कॉन्सटेबल नितेन्द्र कृष्ण के बुलेटप्रूफ जैकेट में भी गोली लगी, लेकिन दोनों बाल-बाल बच गए। ब्रजेश का साथी बाइक लेकर भाग निकला। इस नक्सली के वाराणसी आने के कारणों और उसके संपर्कों की भी पड़ताल की जा रही है। इस सफल ऑपरेशन के लिए उत्तर प्रदेश के डीजीपी राजीव कृष्ण ने दो लाख रुपए के पुरस्कार राशि की घोषणा की है।