

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Nushrratt Bharuccha and Raayo S Bakhirta’s shout-out for the ‘Pehla Pyaar Doosri Baar’ trailer.
मुंबई। लव फिल्म्स की अपकमिंग यूथ एंटरटेनर ‘पहला प्यार दूसरी बार’ अपने ट्रेलर रिलीज के बाद से ही चर्चा में बनी हुई है। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स का भी सपोर्ट मिल रहा है। अब ‘प्यार का पंचनामा’ फेम नुसरत भरूचा और रायो एस बखिरता ने फिल्म के ट्रेलर को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है।
नुसरत भरूचा ने किया ट्रेलर रीशेयर
नुसरत भरूचा लव रंजन की ‘प्यार का पंचनामा’ फ्रेंचाइजी का जाना-पहचाना चेहरा रही हैं। दोनों फिल्मों में अपनी परफॉर्मेंस से उन्होंने दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई थी। ऐसे में ‘पहला प्यार दूसरी बार’ के ट्रेलर में नजर आ रहे यंग रिलेशनशिप, रिलेटेबल ड्रामा और अनफिल्टर्ड ह्यूमर ने उनका भी ध्यान खींचा।
नुसरत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म का ट्रेलर रीशेयर करते हुए नई स्टारकास्ट को शाउटआउट दिया। उन्होंने मजेदार अंदाज में लिखा, “फिर से?? D-o-b-a-r-a?? दूसरी बार?? क्या?? 🤯 उम्मीद है इस बार कम से कम ये लोग प्यार के साथ-साथ रिश्ता भी निभाएंगे! बस ♥️ के लिए तैयार रहिए, 23 अक्टूबर!”
‘प्यार का पंचनामा’ से जुड़े रायो ने भी दिया सपोर्ट
वहीं, ‘प्यार का पंचनामा’ के पहले पार्ट में विक्रांत चौधरी का किरदार निभाने वाले रायो एस बखिरता ने भी फिल्म के ट्रेलर को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उनके इस शाउटआउट के बाद फिल्म को लेकर फैंस की दिलचस्पी और बढ़ती नजर आ रही है।
6 नए चेहरों के साथ आ रही है फिल्म
‘पहला प्यार दूसरी बार’ की खास बात यह है कि फिल्म में छह नए कलाकार एक्टिंग डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म में स्पर्श वालिया, अलीशा चोपड़ा, कुणाल वैद, साक्षी वैद्य, तुषार छिब्बर और सरगुन कौर लूथरा नजर आएंगे।
फिल्म को लव फिल्म्स प्रेजेंट कर रहा है। इसका निर्माण लव रंजन और अंकुर गर्ग ने किया है, जबकि फिल्म का निर्देशन डेब्यूटेंट डायरेक्टर अनुज सैनी ने किया है।
यूथ रिलेशनशिप्स, प्यार, दोस्ती और कॉमेडी के इर्द-गिर्द बुनी गई यह फिल्म दर्शकों को एक नई कहानी और नए चेहरों के साथ एंटरटेन करने की तैयारी में है। ‘पहला प्यार दूसरी बार’ 23 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।