

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Old dispute at Mahadev Ghat takes a bloody turn... Youth's death in stabbing incident raises fresh questions about security in the capital.
रायपुर। महादेव घाट इलाके में दो युवकों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला हाथापाई से चाकूबाजी तक पहुंच गया। इस हिंसक झड़प में टीकेंद्र कुमार की जान चली गई, जबकि कैलाश निषाद गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस के अनुसार, विवाद के दौरान टीकेंद्र और कैलाश के बीच हाथापाई शुरू हुई। इसी दौरान टीकेंद्र ने चाकू से हमला कर दिया। बचाव के दौरान कैलाश ने भी चाकू से वार किया। हमले में टीकेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। वहीं कैलाश को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना के दौरान एक अन्य युवक के मौजूद होने की जानकारी भी सामने आई है। पुलिस उसकी भूमिका की जांच कर रही है और उसकी तलाश जारी है।
महादेव घाट की इस वारदात के बाद राजधानी में लगातार हो रही चाकूबाजी और हत्या की घटनाओं को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस के मुताबिक, अगस्त महीने में रायपुर में हत्या की यह 10वीं घटना है। मामले की जांच जारी है और पुलिस विवाद की पूरी वजह तथा घटना में शामिल अन्य व्यक्ति की भूमिका का पता लगाने में जुटी है।