

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

One dead, two critically injured in dispute over playing DJ music.
बिलासपुर में मस्तूरी के गतौरा में रविवार रात डीजे बजाने को लेकर बच्चों के बीच शुरू हुआ विवाद बड़ों तक पहुंच गया। इसमें दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और कहासुनी होते-होते बात मारपीट तक पहुंच गई। बताया जा रहा है, कि एक पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों से 60 वर्षीय व्यासनारायण राठौर और उनके दो बेटों 36 वर्षीय रवि राठौर और 30 वर्षीय शैलेश राठौर पर हमला कर दिया।
हमले में तीनों पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद उन्हें सिम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने शैलेश को मृत घोषित कर दिया। व्यासनारायण और रवि का इलाज अभी जारी है। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
आपको बता दें, कि यह घटना गतौरा के वार्ड नंबर-19 स्थित जनक पहरी पारा की है। रविवार को गांव में बिदर त्योहार मनाया जा रहा था। रात करीब 11 बजे गणेश पंडाल में बच्चे डीजे बजाकर डांस कर रहे थे। इसी दौरान बच्चों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद जब ज्यादा होने लगा तो परिवार के बड़े सदस्य भी आमने-सामने गए। पुलिस के मुताबिक, इसी दौरान विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप लगाया जा रहा है, कि एक पक्ष के लोगों ने व्यासनारायण और उनके बेटों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले के बाद तीनों को गंभीर अवस्था में लेकर परिजन सिम्स अस्पताल पहुंचे, लेकिन शैलेश को नहीं बचाया जा सका।