

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Opportunity for 18-year-olds to get their names added to the voter list; they can fill out Form 6 from the comfort of their homes.
रायपुर। 18 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके युवाओं के लिए मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में छूटे हुए और नए पात्र मतदाताओं के पंजीयन के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान पहली बार मतदान के लिए पात्र हुए युवाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
इस अभियान के तहत बूथ लेवल अधिकारी (BLO) घर-घर पहुंचकर पात्र नागरिकों की जानकारी जुटाएंगे और मतदाता सूची के निरंतर अद्यतनीकरण की प्रक्रिया पूरी करेंगे। ऐसे नागरिक, जिनका नाम अब तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं हो पाया है, उन्हें भी पंजीयन के लिए शामिल किया जाएगा।
मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए पात्र युवा अब घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए ECINET मोबाइल ऐप या निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के माध्यम से फार्म-6 भरना होगा। आवेदन के बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत संबंधित मतदाता का पंजीयन किया जाएगा।
इस सुविधा से खासतौर पर उन युवाओं को फायदा होगा, जो पहली बार मतदाता बनने जा रहे हैं। उन्हें नाम जुड़वाने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी।
विशेष अभियान के दौरान बीएलओ घर-घर जाकर मतदाता सूची को अपडेट करेंगे। इस दौरान 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं के साथ-साथ ऐसे पात्र नागरिकों की भी जानकारी जुटाई जाएगी, जिनका नाम किसी कारण से मतदाता सूची में दर्ज नहीं है।
प्रशासन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक मताधिकार से वंचित न रहे। इसके लिए पात्र युवाओं और उनके स्वजन से अपील की गई है कि वे बीएलओ को सही जानकारी उपलब्ध कराएं और समय पर मतदाता पंजीयन की प्रक्रिया पूरी करें।
अभियान में उन युवाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, जिन्होंने 18 वर्ष की आयु पूरी कर ली है और पहली बार मतदान के लिए पात्र हुए हैं। चुनाव में मतदान करने के लिए मतदाता सूची में नाम दर्ज होना आवश्यक है। प्रशासन ने पात्र नागरिकों से अभियान का लाभ उठाकर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने की अपील की है।