

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Opportunity for government jobs in CRPF for sportspersons; recruitment to be held for a total of 521 posts.
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल यानि CRPF ने स्पोर्ट्स कोटा के तहत हेड कांस्टेबल/GD और कांस्टेबल/GD के कुल 521 पदों पर भर्ती निकाली है। इनमें हेड कांस्टेबल के 182 और कांस्टेबल के 339 पद हैं। सबसे ज्यादा पद सिपाही के लिए रखे गए हैं। हवलदार/जीडी पोस्ट के वास्ते पुरुष के लिए 150 पोस्ट और महिला के लिए 32 पोस्ट रखे गए हैं। इसी तरह सिपाही/जीडी पोस्ट के वास्ते पुरुष के लिए 258 पोस्ट और महिला के लिए 81 पोस्ट रखे गए हैं।
इस भर्ती में बैडमिंटन, बॉडी बिल्डिंग, बॉक्सिंग, फुटबॉल, हैंडबॉल, जूडो, कबड्डी, कराटे, शूटिंग, वुशु और योग समेत कुल 22 खेलों के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। उम्मीदवार की उम्र 1 अगस्त 2026 को 18 से 23 वर्ष तक होनी चाहिए, यानि जन्म 2 जनवरी 2003 से पहले और 1 जनवरी 2008 के बाद नहीं होना चाहिए। खिलाड़ियों को अधिकतम 5 साल की आयु छूट मिलेगी। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार अतिरिक्त छूट मिलेगी। हेड कांस्टेबल/GD के लिए वेतन 25500 से 81100 रुपए तक है। वहीं कांस्टेबल/GD के लिए वेतन 21700 से 69100 रुपए तक है।
हेड कांस्टेबल पद के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ ही उम्मीदवार ने किसी अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया हो या नेशनल गेम्स में राज्य या केंद्रशासित प्रदेश की ओर से खेला हो। IOA यानि इंडियन ओलंपिक एसोशिएशन के नेशनल गेम्स में मेडल या कम से कम तीसरा स्थान हासिल करने वाले भी इसके लिए पात्र होंगे। इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट, जूनियर नेशनल गेम्स या चैंपियनशिप में गोल्ड या सिल्वर मेडल जीतने वाले उम्मीदवार भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा पूर्व सैनिकों के लिए सेना की निर्धारित योग्यता मान्य होगी।
कांस्टेबल पद के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ ही उम्मीदवार ने जूनियर या सीनियर नेशनल गेम्स में हिस्सा लिया हो। नेशनल स्पोर्ट्स, स्टेट स्कूल टीम या SGFI स्कूल गेम्स में मेडल या तीसरा स्थान हासिल किया हो। यूनिवर्सिटी गेम्स, खेलो इंडिया यूथ गेम्स या खेलो इंडिया विंटर गेम्स में राज्य या केंद्रशासित प्रदेश की ओर से मेडल या तीसरा स्थान पाने वाले भी इसके पात्र होंगे। इसके साथ ही इंटर-यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट में भाग लेने वाले भी इसके लिए पात्र होंगे।
आपको बता दें, कि इस चयन के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। इसके लिए चयन पहचान जांच, दस्तावेज सत्यापन, शारीरिक मानक परीक्षा यानी PST, स्पोर्ट्स ट्रायल, मेडिकल और रिव्यू मेडिकल परीक्षा के आधार पर होगा। इसके लिए अगर शुल्क की बात करें, तो OBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 100 रुपए है। महिला, SC, STऔर पूर्व सैनिक उम्मीदवारों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।