

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Chhattisgarh: PM Modi praised Bastar Pandum, said- now Bastar is known for peace, development and cultural pride, CM Sai expressed gratitude
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7 से 9 फरवरी के बीच छत्तीसगढ़ में आयोजित ‘बस्तर पंडुम’ को बस्तर की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और जनजातीय विरासत का भव्य उत्सव बताया है। उन्होंने इस आयोजन से जुड़े सभी प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि, ऐसे आयोजन सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने के साथ स्थानीय समुदायों को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं।
बस्तर की बदली तस्वीर पर प्रधानमंत्री ने जताई खुशी
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि, एक समय बस्तर का नाम आते ही माओवाद, हिंसा और विकास में पिछड़ेपन की छवि सामने आती थी, लेकिन अब परिस्थितियां पूरी तरह बदल चुकी हैं। उन्होंने कहा कि आज बस्तर शांति, विकास और स्थानीय लोगों के बढ़ते आत्मविश्वास के लिए जाना जा रहा है। प्रधानमंत्री ने बस्तर के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आने वाला समय शांति, प्रगति और सांस्कृतिक गौरव से परिपूर्ण हो।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया आभार
प्रधानमंत्री के संदेश पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और निरंतर मार्गदर्शन से बस्तर सांस्कृतिक गौरव और समावेशी विकास का मजबूत प्रतीक बनकर उभर रहा है। उन्होंने कहा कि ‘बस्तर पंडुम’ जैसे आयोजन जनजातीय परंपराओं और लोक-संस्कृति को सहेजने के साथ शांति, विश्वास और समावेशी प्रगति का संदेश देते हैं।
समन्वित प्रयासों से दिख रहे सकारात्मक बदलाव
मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों से बस्तर के जनजीवन में सकारात्मक परिवर्तन स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, संचार और आजीविका के अवसरों के विस्तार से क्षेत्र में भरोसे और सहभागिता का नया माहौल बना है।
बस्तर के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में जनजातीय समाज की परंपराओं और सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण के साथ-साथ बस्तर को शांति, समृद्धि और विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।