

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Pahalgam Terror Attack: Major move by NIA; supplementary charge-sheet filed against Hafiz Saeed, accused of conspiring against India.
नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की जांच में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बड़ा कदम उठाते हुए पाकिस्तान स्थित आतंकवादी और लश्कर-ए-तैयबा के सरगना हाफिज सईद के खिलाफ पूरक आरोपपत्र दाखिल किया है। एजेंसी ने जम्मू की विशेष अदालत में पेश चार्जशीट में हाफिज सईद को मुख्य आरोपी के रूप में नामजद किया है।
एनआईए ने आरोपपत्र में हाफिज सईद को प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा और उसके प्रॉक्सी संगठन 'द रेजिस्टेंस फ्रंट' (TRF) का प्रमुख बताते हुए आरोपी बनाया है। जांच एजेंसी का कहना है कि पहलगाम आतंकी हमले की साजिश में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
चार्जशीट में हाफिज सईद पर भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA), 1967 की कई गंभीर धाराएं लगाई गई हैं। एनआईए ने उस पर भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने, सीमा पार से आतंकी साजिश रचने और आतंकवाद को बढ़ावा देने के आरोप लगाए हैं।
जांच एजेंसी ने यह पूरक चार्जशीट जम्मू स्थित विशेष एनआईए अदालत में दाखिल की है। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया अदालत के निर्देशों के अनुसार जारी रहेगी। NIA का कहना है कि जांच अभी भी जारी है और साजिश से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।