

Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Pahalgam terror attack CM Sai shouldered the mortal remains of Raipur resident Dinesh paid tribute by offering flowers
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पहलगाम (जम्मू-कश्मीर) में हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले में जान गंवाने वाले रायपुर निवासी दिनेश मिरानिया को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री साय ने स्वर्गीय मिरानिया के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और अंतिम यात्रा में कंधा देकर उन्हें अंतिम विदाई दी।
गौरतलब है कि, सीएम विष्णुदेव साय रायपुर निवासी दिनेश मिरानिया के अंतिम संस्कार होने तक श्मशान घाट पर ही मौजूद रहे। सीएम साय के अलावा भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा,वित्त मंत्री ओ पी चौधरी और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल समेत भाजपा -कांग्रेस के अनेक नेता भी इस दौरान मौजूद रहे।
बता दें कि, राज्यपाल डेका आज सुबह मिरानिया के घर पहंचें थे और उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया तथा उनकी सद्गति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की थी। उन्होंने शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त कर उन्हें ढ़ाढ़स बंधाया था।