

Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Political war intensifies over Rahul Gandhi's allegations, Congress and government face to face
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा चुनाव आयोग पर मतदाता सूची में गड़बड़ी और वोट चोरी के गंभीर आरोप लगाने के बाद छत्तीसगढ़ की राजनीति में हलचल बढ़ गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और कहा कि,चुनाव आयोग पर सवाल उठाना ठीक नहीं। उनका कहना था कि जब कांग्रेस जीतती है तो सब ठीक रहता है, लेकिन हारने पर ईवीएम और आयोग को दोषी ठहराया जाता है।
भूपेश बघेल का समर्थन और कांग्रेस की कार्रवाई
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राहुल गांधी के आरोपों का समर्थन करते हुए कहा कि, कई सीटों पर वोट चोरी हुई है। कांकेर, पत्थलगांव और अंबिकापुर जैसी जगहों पर नतीजे करीब-करीब बराबर थे। कांग्रेस ने वार्ड और मोहल्ला स्तर पर फर्जी मतदाताओं की खोज शुरू कर दी है और कुछ दिनों में विधानसभा वार सूची भी सार्वजनिक करने की तैयारी है। वहीं, दिल्ली में कांग्रेस की एक बड़ी बैठक भी होने जा रही है जिसमें राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस दिखाई जाएगी।
सरकार की चुनौती और कांग्रेस के आरोप
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने राहुल गांधी को चुनौती दी कि अगर वे सच बोल रहे हैं तो सबूत पेश करें। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने कई बार नोटिस भेजे, लेकिन जवाब नहीं मिला। दूसरी ओर, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज ने मतदाता सूचियों में डुप्लीकेट नाम, फर्जी पते और फॉर्म-छह के दुरुपयोग के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि प्रमाण देने की जिम्मेदारी चुनाव आयोग की है।
सियासी बयानबाजी और मीडिया विवाद
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मीडिया सलाहकार पंकज कुमार झा ने कांग्रेस के इंटरनेट मीडिया हेंडलर्स को आतंकी हैंडलर्स से भी ज्यादा खतरनाक बताया और कांग्रेस की रक्षाबंधन जैसे पर्व पर की गई टिप्पणियों की निंदा की है।