

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Preparations for thorough revision of voter list intensified across the country; ECI's two-day conference begins
नई दिल्ली। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा देशभर में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर तैयारियों की समीक्षा के लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारियों (CEOs) के साथ दो दिवसीय सम्मेलन की शुरुआत हो गई है। यह सम्मेलन नई दिल्ली स्थित भारत अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र एवं चुनाव प्रबंधन संस्थान (IIIDEM) में आयोजित हो रहा है।
सम्मेलन की अध्यक्षता मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने की, जिसमें निर्वाचन आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी भी मौजूद थे। आयोग ने मतदाता सूची का देशव्यापी विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision - SIR) अभ्यास के लिए सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के सीईओ के कार्यालयों की तैयारियों का आकलन किया।
यह सम्मेलन 10 सितंबर, 2025 को आयोजित एस.आई.आर. तैयारियों पर हुई कॉन्फ्रेंस के अनुवर्ती कार्रवाई के रूप में आयोजित किया जा रहा है, जिसके दौरान सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों ने अपने संबंधित राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में निर्वाचकों की संख्या, पिछले एस.आई.आर. की अर्हता तिथि और पिछले पूर्ण हुए एस.आई.आर. के अनुसार मतदाता सूची पर विस्तृत प्रस्तुति दी थी।
आयोग ने सीईओ को पहले दिए गए निर्देशों पर हुई प्रगति का आकलन किया, जिसके तहत उन्हें वर्तमान निर्वाचकों का मानचित्रण (मैपिंग) राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में पिछले एस.आई.आर. के अनुसार निर्वाचकों के साथ करना था।
आयोग ने डीईओ (जिला निर्वाचन अधिकारी), ईआरओ (निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी), एईआरओ (सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी), बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) और बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) की नियुक्ति और प्रशिक्षण की स्थिति की भी समीक्षा की।