

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

union minister bandi sanjay son bhagirath arrested pocso case hyderabad
हैदराबाद: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंडी संजय कुमार के बेटे बंडी भगीरथ को शनिवार रात उनके खिलाफ दर्ज एक गंभीर पॉक्सो (POCSO) मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। हैदराबाद के एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने इस हाई-प्रोफाइल गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि की है। इससे ठीक एक दिन पहले तेलंगाना हाई कोर्ट ने भगीरथ की उस याचिका को खारिज कर दिया था, जिसमें उन्होंने गिरफ्तारी से सुरक्षा की मांग की थी।
क्या हैं आरोप?
यह पूरा मामला एक नाबालिग लड़की से जुड़ा है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी (FIR) दर्ज की थी। शिकायत के मुताबिक, आरोपी बंडी भगीरथ पर नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर उसका यौन उत्पीड़न करने, उसे जबरन शराब पीने के लिए मजबूर करने और गंभीर रूप से मानसिक प्रताड़ना देने के संगीन आरोप हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
बेटे की गिरफ्तारी और पुलिस जांच पर केंद्रीय मंत्री बंडी संजय कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा"सत्यमेव जयते। कानून और न्यायपालिका के प्रति पूरा सम्मान रखते हुए, आज मेरे बेटे ने हमारे वकीलों के जरिए जांच के लिए तेलंगाना पुलिस के सामने पेशी दी।"
मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि उन्होंने खुद अपने बेटे से पुलिस के सामने पेश होकर जांच में पूरी तरह सहयोग करने को कहा था। फिलहाल पुलिस इस मामले में आगे की कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर रही है।