

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

kondagaon naxal weapons factory busted 33 automatic weapons 86 barrels recovered
छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में पुलिस और सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। जवानों ने नक्सलियों द्वारा संचालित अवैध हथियार निर्माण नेटवर्क का खुलासा करते हुए 33 ऑटोमैटिक हथियार, 86 बैरल और भारी मात्रा में हथियार बनाने का सामान बरामद किया है।
जानकारी के मुताबिक, नक्सली लंबे समय से जंगलों में छोटे-छोटे केंद्र बनाकर हथियार तैयार कर रहे थे। पुलिस को इनपुट मिला था कि कई इलाकों में गुप्त रूप से हथियारों की मरम्मत और निर्माण का काम चल रहा है। इसके बाद सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन चलाकर ठिकानों पर दबिश दी।
बरामद हथियारों में इंसास, एसएलआर और अन्य ऑटोमैटिक हथियारों के पार्ट्स शामिल हैं। साथ ही बड़ी संख्या में बैरल, स्प्रिंग, लोहे के उपकरण और हथियार बनाने में उपयोग होने वाली सामग्री भी मिली है। पुलिस का कहना है कि यह नेटवर्क नक्सलियों की सैन्य ताकत बढ़ाने के लिए काम कर रहा था।
अधिकारियों के अनुसार, वर्ष 2011 से 2016 के बीच पुलिस द्वारा अब तक 7.62 एमएम, .303, 5.56 और अन्य बोर के हथियारों के कई बैरल जब्त किए जा चुके हैं। लगातार कार्रवाई के चलते नक्सलियों की सप्लाई और हथियार निर्माण क्षमता कमजोर हुई है।
पुलिस का दावा है कि नक्सलियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और हथियार निर्माण से जुड़े नेटवर्क को पूरी तरह खत्म किया जाएगा। सुरक्षा एजेंसियां अब इस मामले में जुड़े लोगों और सप्लाई चैन की भी जांच कर रही हैं।