

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार
.jpg&w=3840&q=75)
Entertainment: 'Pritam & Pedro' takes over the internet, teaser receives overwhelming response
मुंबई। मशहूर फिल्मकार राजकुमार हिरानी के स्ट्रीमिंग डेब्यू ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ का टीज़र रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। कॉमेडी, साइबर क्राइम और सस्पेंस से भरपूर इस सीरीज़ के टीज़र को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। नेटिज़न्स इसे “फ्रेश”, “क्रेज़ी” और “ब्लॉकबस्टर वाइब” वाला एंटरटेनर बता रहे हैं।
दमदार स्टारकास्ट ने बढ़ाया उत्साह
सीरीज़ में अरशद वारसी, विक्रांत मैसी, बोमन ईरानी, मोना सिंह और वीर हिरानी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। टीज़र में सभी कलाकारों की झलक ने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है। खास तौर पर वीर हिरानी की स्क्रीन प्रेजेंस को सोशल मीडिया पर काफी सराहा जा रहा है।
गोवा के बैकड्रॉप में साइबर क्राइम और कॉमेडी का तड़का
टीज़र दर्शकों को गोवा की रंगीन और हलचल भरी दुनिया में ले जाता है, जहां साइबर क्राइम, अफरा-तफरी और दो अलग-अलग मिजाज के किरदारों की कहानी देखने को मिलेगी। म्यूजिकल राइम और फास्ट-पेस्ड कट्स के साथ पेश किया गया टीज़र दर्शकों को शुरुआत से अंत तक बांधे रखता है।
सोशल मीडिया पर फैन्स ने लुटाया प्यार
टीज़र रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कई यूजर्स ने इसे “बिंज-वॉच मटेरियल” बताया, वहीं कुछ ने कहा कि यह सीरीज़ ओटीटी पर कॉमेडी जॉनर में नया ट्रेंड सेट कर सकती है।
एक यूजर ने लिखा कि “वीर हिरानी ने डेब्यू में ही शानदार प्रभाव छोड़ा है।” वहीं दूसरे यूजर ने अरशद वारसी और वीर हिरानी की जोड़ी को “सॉलिड और अनप्रेडिक्टेबल” बताया।
राजकुमार हिरानी का OTT डेब्यू बना चर्चा का विषय
‘प्रीतम एंड पेड्रो’ को चर्चित निर्देशक अविनाश अरुण ने निर्देशित किया है, जबकि इसे राजकुमार हिरानी ने क्रिएट और प्रोड्यूस किया है। यह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हिरानी का पहला बड़ा प्रोजेक्ट है, जिसे लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही जबरदस्त उत्साह था।
जुलाई में होगी स्ट्रीम
यह सीरीज़ 3 जुलाई से जियोहॉटस्टार पर एक्सक्लूसिव स्ट्रीम होगी। टीज़र को मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद माना जा रहा है कि ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ इस साल की सबसे चर्चित और बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज़ में शामिल हो सकती है।