

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

RBI Recruitment for 650 Assistant Posts, Apply by March 8; Prelims in April, Mains in June
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने असिस्टेंट के 650 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 8 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं।
परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार प्रीलिम्स परीक्षा 11 अप्रैल को आयोजित होगी, जबकि मेंस परीक्षा 7 जून को होगी। प्रीलिम्स और मेंस के बीच लगभग दो माह का अंतर रखा गया है।
आयु सीमा और चयन प्रक्रिया
इन पदों के लिए 20 से 28 वर्ष आयु के उम्मीदवार आवेदन के पात्र हैं। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया तीन चरणों में होगी प्रीलिम्स, मेंस और लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट (LPT)। यदि कोई उम्मीदवार मेंस में अच्छे अंक प्राप्त कर ले, लेकिन भाषा प्रवीणता परीक्षा में असफल हो जाए, तो उसे अंतिम चयन सूची में शामिल नहीं किया जाएगा।
मुंबई कार्यालय के लिए सर्वाधिक पद
सबसे अधिक 249 पद मुंबई कार्यालय के लिए निकाले गए हैं। आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 450 रुपये तथा आरक्षित वर्ग के लिए 50 रुपये निर्धारित किया गया है।
मेंस में जुड़ेंगे जीके और कंप्यूटर
मेंस परीक्षा में रीजनिंग, इंग्लिश और न्यूमेरिकल एबिलिटी के साथ सामान्य ज्ञान (GK) और कंप्यूटर ज्ञान भी शामिल होंगे। विशेषज्ञों का मानना है कि जीके और कंप्यूटर में अच्छी पकड़ अंतिम चयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। अनुमान है कि इस परीक्षा में करीब चार लाख उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं।
प्रीलिम्स में इन टॉपिक्स पर दें ध्यान
रीजनिंग: पजल्स और सीटिंग अरेंजमेंट का वेटेज 10 से 15 प्रतिशत तक रहता है।
न्यूमेरिकल एबिलिटी: अर्थमेटिक का वेटेज करीब 13 प्रतिशत और सरलीकरण का 10 प्रतिशत तक रहता है।
इंग्लिश: रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन का वेटेज लगभग 10 प्रतिशत और फिल इन द ब्लैंक्स का करीब 9 प्रतिशत तक देखा गया है।