

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

RSS chief Bhagwat describes Facebook and Instagram as being like an addiction
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने सामाजिक बुराइयों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा, कि हर तरह का नशा नुकसानदायक है। उन्होंने कहा, कि केवल रासायनिक ड्रग्स ही नशा नहीं है, बल्कि चाय-कॉफी भी व्यसन बन जाते हैं।
उन्होंने विशेष रूप से उल्लेख किया, कि आज के दौर में फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म भी एक नशे की तरह काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया, कि हर तरह का नशा व्यक्ति और समाज की जागरूकता को कम करता है। भागवत ने कहा, कि लोगों को जाति, भाषा और राज्य का भी नशा हो जाता है, और जो व्यक्ति इन सभी तरह के नशों से दूर रहेगा, उसका जीवन सुखी होगा।
संघ प्रमुख ने राजस्थान के जोधपुर में आयोजित 'मरू निनाद' घोष शिविर के समापन समारोह को संबोधित करते हुए कहा, कि अंग्रेजों ने हमारी शिक्षा को खत्म करके अपनी शिक्षा हम पर थोप दी, इसलिए हमारे संपन्न लोग गरीब हो गए। उन्होंने हमारे देश को एक प्रकार से नशे में डाल दिया। अंग्रेजों ने यह देख लिया, कि जब तक भारतीय होश में हैं उन्हें जीतना संभव नहीं है। उन्होंने कहा, कि समय बड़ा नाजुक है। लेकिन अगर एक साथ खड़े हुए तो हम समय की बाजी मार लेंगे। संघ का काम करने का तरीका सीधा-सादा है। हमें सभी को साथ लेकर चलना है। संघ संपूर्ण समाज को संगठित समाज के रूप में खड़ा करेगा।