

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Gang-rape of a young woman at Atal Rock Garden: Boyfriend rendered unconscious after being beaten with a stick
रायगढ़। जिले के खरसिया थाना क्षेत्र स्थित बोतल्दा के अटल रॉक गार्डन में 20 वर्षीय युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया है। दो आरोपियों ने युवती के दोस्त पर डंडे से हमला कर उसे बेहोश कर दिया और लूटपाट के बाद बारी-बारी से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। खरसिया पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, सक्ती थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता शनिवार को अपने गांव से एक मित्र के साथ बाइक से सक्ती रेलवे स्टेशन जाने के लिए निकली थी। ट्रेन लेट होने के कारण दोनों घूमते हुए दोपहर में खरसिया के बोतल्दा स्थित रॉक गार्डन पहुंच गए। गार्डन में सीढ़ियां चढ़ते समय पीछे से दो युवक आए और दोनों को डराने-धमकाने लगे।
आरोपियों ने युवती के मोबाइल में रखे 1,200 रुपए और उसके दोस्त से 10,000 रुपए लूट लिए। इसके बाद डंडे से युवक के सिर और शरीर पर वार कर उसे बेहोश कर दिया।
युवक के बेहोश होने पर दोनों आरोपियों ने युवती को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। कुछ देर बाद युवक को होश आने पर आरोपियों ने दोनों का वीडियो बनाया और घटना के बारे में किसी को बताने पर वीडियो वायरल करने व गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।
फोटो से हुई पहचान, मोबाइल में मिले अन्य युवतियों के वीडियो
घटना के बाद पीड़िता ने खरसिया थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने बोतल्दा में स्थानीय लोगों से पूछताछ कर संदिग्धों की तस्वीरें पीड़िता को दिखाईं, जिसके आधार पर आरोपियों की पहचान हुई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बोतल्दा निवासी फनेश्वर प्रसाद पटेल (20) और राहुल पटेल (21) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को घटनास्थल पर ले जाकर वारदात का सीन भी रीक्रिएट कराया।
पुलिस ने फनेश्वर पटेल के पास से वीडियो बनाने में इस्तेमाल आईफोन और लूटे गए पैसों में से 1,500 रुपए बरामद किए हैं। वहीं, राहुल पटेल से 3,000 रुपए और वारदात में प्रयुक्त डंडा जब्त किया गया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी निजी कंपनियों में मजदूरी करते हैं—राहुल डभरा की शारडा कंपनी और फनेश्वर चपले की SKY कंपनी में काम करता है। जांच के दौरान दोनों के मोबाइल में अन्य युवतियों के फोटो और वीडियो भी मिले हैं, जिनकी पुलिस जांच कर रही है।